नैनीताल, मार्च 11 -- नैनीताल, संवाददाता। पिछले 12 सालों से बदहाल पंगोट-कुंजाखड़क मार्ग का सुधारीकरण किया जाएगा। इस मार्ग पर डामर नहीं टिकने के कारण अब लोनिवि ने इसे सीसी मार्ग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। पंगोट से कुंजाखड़क तक 16 किमी सड़क लंबे समय से खस्ताहाल है। यह सड़क पंगोट, घुग्घूखाम, सिगड़ी, विनायक, मणिया, बांसी, हरिनगर समेत कई गांवों को जोड़ती है। खराब हालत के चलते सड़क पर वाहनों से यात्रा करने में जोखिम बना रहता है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। सड़क पर कई बार डामरीकरण किया जा चुका है, लेकिन सफल नहीं रहा। इस समस्या से निपटने के लिए लोनिवि ने अब यहां सीसी मार्ग बनाने का प्रस्ताव बनाया है। कोटाबाग ब्लॉक में आने वाली इस सड़क के सुधारीकरण से करीब 10 गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रस्ताव बनाकर लोनिवि ने मंजूरी के लिए शासन को भेजा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.