नोएडा, फरवरी 10 -- ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में किराए पर रहने वाले एक युवक का शव मंगलवार की सुबह उसके कमरे में पंखे से लटका मिला है। पुलिस का कहना है कि युवक ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूल रूप से अलीगढ़ का रहने वाला 19 वर्षीय अंकुश तुगलपुर गांव में किराए के मकान में अपने भाई के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अंकुश ने गले में फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि अंकुश शारदा अस्पताल में काम करता था। वह कुछ दिनों से दिमागी रूप से परेशान था। भाई ने बताया कि उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि आत्महत्या का कारण अभी सही पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.