दरभंगा, अप्रैल 26 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के लदहो गांव में रह रहे एक शक्षिक की लाश शुक्रवार को घर पंखे में लटकती मिली। इस सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूम खोलकर लाश को पंखे से नीचे उतारा। मृत शक्षिक नीरज कुमार मध्य वद्यिालय बलहा में पदस्थापित थे। वे समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के बड़गांव के रहने वाले रामप्रीत महतो के पुत्र थे। व विगत दो वर्षों से लदहो गांव की एक धर्मशाला में डेरा लेकर रह रहे थे। वद्यिालय के एचएम अमल पासवान ने बताया कि नीरज शुक्रवार को भी रोज की तरह वद्यिालय में छुट्टी होने के बाद दोपहर 12:30 के बाद डेरा पर चले गए थे। एचएम ने बताया कि वर्ष 2022 में उन्होंने इस वद्यिालय में योगदान दिया था। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैया...