संभल, फरवरी 9 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह युवक का शव बरामदे में पंखे पर लटका मिला। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए। मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर हत्या कर शव पंखे पर लटका देने का आरोप लगाया है। थानाक्षेत्र के गांव शाहपुरी निवासी अजय जाटव (20वर्ष) का शव रविवार सुबह बरामदे में फंदे पर लटका मिला। शव पंखे पर लटका देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने तीन युवकों पर घर से बुला...