आगरा, जनवरी 6 -- सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदवा विवाहिता का शव पंखे पर लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। सूचना पर मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम पर पहुंचे। उन्होंने अभी तक किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक गांव चंदवा निवासी सोनू बघेल दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी ऊषा उर्फ डिंपल दो बेटे व एक बेटी साथ रहती थी। मायके पक्ष एवं ससुरालीजनों ने बताया कि रात डेढ़ बजे उसके बच्चे रोते हुए घर से बाहर आ गए। जब आस पड़ोस के लोगों ने बच्चों के रोने की आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचे और घर जाकर देखा तो ऊषा का शव साड़ी से पंखे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर फोरेंसिक टीम ने मौके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.