अमरोहा, जुलाई 16 -- पंखे के विवाद में देवर ने भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसके बाद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव शहवाजपुर डोर निवासी चेतराम की पत्नी गीता का अपने देवर कमल सिंह से मंगलवार को पंखा लेने को लेकर विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस होने लगी। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कमल ने गीता को बेरहमी से पीट दिया, वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। शोर होने पर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.