शाहजहांपुर, मार्च 21 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। एक नवविवाहिता का शव मकान के अंदर पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला। उसका पति लाश देख कर भाग गया। मायके वालों को पुलिस ने बुलाया है। उन्होंने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में रामलीला मैदान के पास रहने वाले रईस की पत्नी सैनुम उम्र लगभग 22 ने दुपट्टे से कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का मायका सहजनपुर शाहाबाद हरदोई में था। विवाहिता की शादी अभी लगभग चार माह पूर्व ही हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार मृतका के पति ने ही आत्महत्या की सूचना मायके वालों को दी थी। उसके बाद मृतका का पति घर से भाग गया।सैनुमा के भाई मोनिस ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी बहन की शादी 9 नवंबर 2024 को रईस से हुई थी। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.