शाहजहांपुर, मार्च 20 -- ददरौल। एक नवविवाहिता का शव मकान के अंदर पंखे के कुंडे से लटका हुआ मिला। उसका पति लाश देख कर भाग गया। मायके वालों को पुलिस ने बुलाया है। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के रौसर कोठी में रामलीला मैदान के पास रहने वाले रईस की पत्नी सैनुम उम्र लगभग 22 ने दुपट्टे से कमरे में लगे पंखे के कुंडे से लटक कर आत्महत्या कर ली। विवाहिता का मायका सहजनपुर शाहाबाद हरदोई में था। विवाहिता की शादी अभी लगभग चार माह पूर्व ही हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार मृतका के पति ने ही आत्महत्या की सूचना मायके वालों को दी थी। उसके बाद मृतका का पति घर से भाग गया। प्रभारी निरीक्षक रामचंद्र मिशन धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के भाई बाहर रहते हैं, वह आ रहे हैं, यदि तहरीर देते है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.