हाथरस, जुलाई 29 -- हाथरस। कस्बा पुरदिलनगर निवासी महिला को पंखे के तार लगाते वक्त करंट लग गया। उसे परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर निवासी ममता पत्नी प्रकाश रात को पंखा का तार लगा रही थी। इसी बीच उसे करंट लगा और वह अचेत होकर गिर गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उसे रात को करीब एक बजे आनन-फानन में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर उपचार कराए जाने के बाद परिजन महिला को अपने साथ घर ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.