भदोही, नवम्बर 10 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां के वार्ड नंबर नौ नेहरू नगर मुहल्ले में शनिवार रात विवाहिता के पति ने जब उसे फोन पर बात करने से मना किया तो व्यथित होकर उसने दूसरे कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वार्ड नंबर नौ नेहरू नगर मुहल्ले में 40 वर्षीय बसंती देवी पत्नी नाजिम निवासी मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के साथ किराए के मकान में रहती थी। पति सुरियावां क्षेत्र में राजगीर का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। बसंती देवी दो महीने से पति संग किराए का मकान लेकर रहती थी। उसी भवन के दूसरे कमरे में अन्य मजदूर और मिस्त्री भी रहते थे। शनिवार रात करीब नौ बजे महिला किसी से फोन पर बात कर रही थी। इस बीच पति ने उसे बात करने से मना किया तो वह नाराज होकर कमरे में चली गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.