मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- :: (फोटो : सतीश जी) ::: मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। वार्ड संख्या 34 के अंतर्गत पंखा टोली में माई स्थान के पास स्थित सबमर्सिबल पंप खराब होने से जलसंकट गहरा गया है। तीन दिन से यह समस्या है। स्थानीय राजीव कुमार, रौशन महतो, योगेंद्र साह व अन्य ने बताया कि सबमर्सिबल पंप चलाने पर पानी के साथ बालू व गंदगी निकल रहा है। पंप में तकनीकी खराबी से समस्या उत्पन्न हुई है। स्थानीय वार्ड पार्षद चंदा कुमारी के मुताबिक निगम की टीम जांच कर लौट गई। अब तक सबमर्सिबल की मरम्मत नहीं हुई है। इसके चलते लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...