अमरोहा, जनवरी 5 -- अमरोहा। रजबपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों से भरी बस का टायर पंचर हो गया। इसके बाद बस करीब 100 मीटर तक डगमगाती रही लेकिन चालक ने रफ्तार नियंत्रित कर ली। शाम करीब 6 बजे की घटना हाईवे पर स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने की है। बस सिरौली से दिल्ली की ओर जा रही थी। जिसमें करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे। पंचर होने के बाद में चालक और परिचालक ने मैकेनिक को बुलाकर बस का टायर बदली कराया।बस से उतरे यात्रियों ने हाईवे किनारे खड़े होकर दूसरे वाहनों की रफ्तार नियंत्रित कराई। पुलिस को घटना की सूचना नहीं दी गई है। टायर बदले जाने के चालक यात्रियों से भरी बस लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.