कौशाम्बी, जनवरी 12 -- कोखराज, संवाददाता। थाना क्षेत्र के मकदूमपुर काजी नेवादा निवासी मो. हलीम ने बताया कि उसने चाकवन चौराहे पर पंक्चर की दुकान खोल रखी है। 10 जनवरी की रात दुकान के भीतर घुसे चोर बाइक और कार के नए टायर, ट्यूब, जग तथा पंक्चर बनाने का अन्य उपकरण उठा ले गए। करीब 50 हजार रुपया कीमत का सामान चोरी किया गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...