साहिबगंज, जनवरी 19 -- साहिबगंज। बिहार के ओबरा विधानसभा सीट से लोजपा विधायक डॉक्टर प्रकाश चंद्र रविवार की शाम को यहां झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा से ¹उनके आवास पर मुलाकात की। डॉक्टर प्रकाश चंद्र ने पंकज मिश्रा को शॉल ओढ़ा व बुके भेंटकर स्वागत किया। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच खासतौर पर विकास आदि मुद्दों पर बातचीत हुई। बाद में झामुमो केंद्रीय सचिव पंकज मिश्रा ने इस संवाददाता से कहा कि यह मुलाकात व्यक्तिगत है। दोनों के बीच पुराना जान पहचान है। डॉ. प्रकाश आपसी रिश्ते के चलते उनसे मिलने यहां आए थे। इस दौरान विकास को लेकर भी चर्चा हुई। बहरहाल,दोनों नेताओं की मुलाकात यहां राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...