आगरा, जनवरी 11 -- 9 से 11 जनवरी तक उज्जैन (मध्य प्रदेश) में तृतीय महाकाल ओपन राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आगरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ताजनगरी के खिलाड़ियों ने 8 स्वर्ण, एक रजत, एक कांस्य पदक जीता। जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा, संतोष कुमार सिंह, प्रदीप गौर, गौरांशी कटारा, माधव गौतम, प्रशांत कुशवाह, सुदर्शन देबनाथ, इशांत कुमार ने स्वर्ण पदक जीते। जतिन बघेल ने रजत पदक और मितुल सिंघल ने कांस्य पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। पदक विजेता खिलाड़ियों को जिला ताइक्वांडो संघ की सीईओ संगीता शर्मा ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.