आगरा, फरवरी 1 -- दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय द्वितीय एशियन सिख गेम्स में आगरा के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने स्वर्णिम प्रदर्शन किया है। जिला ताइक्वांडो संघ के कोषाध्यक्ष योगेन्द्र वार्ष्णेय ने बताया कि प्रतियोगिता में पंकज शर्मा ने सीनियर वर्ग पूमसे व्यक्तिगत एवं टीम स्पर्धा में अपना शानदार प्रदर्शन कर 2 स्वर्ण पदक एवं संतोष कुमार सिंह ने 1 स्वर्ण व 1 रजत पदक जीतकर आगरा का नाम रोशन किया। पंकज शर्मा ने पूमसे कोरियो, पूमसे खिमजांग, पूमसे टाईबैक, पूमसे शिपजिन, पूमसे जीते, पूमसे पिंगवांग, पूमसे चौगवोंग व पूमसे हंसू में शानदार प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। दोनों के पदक जीतने पर संघ की सीईओ संगीता शर्मा, डॉ. यूके शर्मा, अमित शर्मा, हरीकांत शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...