साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। झामुमो केंद्रीय सचिव व प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने सोमवार की शाम को शहर के विभिन्न मोहल्लों का सघन दौरा किया। मौैके पर उन्होंने स्थानीय लोगों से मिलकर नगर निकाय चुनाव को लेकर बातचीत की। दौरे की शुरूआत उन्होंने मजहरटोला मोहल्ले से की। बाद में उन्होंने अंजुमननगर, कुलीपाड़ा, हबीबपुर, एलसी रोड आदि मोहल्ले का भ्रमण किया। मौके पर विभिन्न मोहल्ले में लोगों ने पंकज मिश्रा का जोरदार स्वागत किया। पंकज मिश्रा ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शहर के विकास के लिए हो रहा है। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार है। अगर यहां भी नगर निकाय में झामुमो व यूपीए की जीत होगी तो विकास की गाड़ी को तेजी से दौड़ने में मदद मिलेगी । मौके पर साहिबगंज नगर परिषद के झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामनाथ पासवान, झामुमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, मोहम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.