मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के सरैयागंज पंकज मार्केट के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शनिवार की देर रात दोनों को पकड़ा है। फिलहाल दोनों से नगर थाने पर पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवकों में सकरा थाने के बीरूआ गांव का ओम प्रकाश और समस्तीपुर के सरायरंजन थाने के नउआ चक का सुनील कुमार शामिल हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि पूर्व में दोनों चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। इससे पुलिस को आशंका है कि दोनों यहां भी चोरी करने आए थे। शक होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इधर, नगर थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि फिलहाल पकड़े गए दोनों संदिग्धों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्ता...