कोडरमा, फरवरी 21 -- कोडरमा। नगर परिषद चुनाव के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पंकज बर्णवाल के समर्थन में शुक्रवार को मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत चुनाव कार्यालय से हुई। पूरे मार्ग में समर्थकों ने 'बैटरी टॉर्च' के समर्थन में नारे लगाए और पंकज बर्णवाल को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया। पंकज बर्णवाल ने कहा कि उन्हें शहर की जनता का अपार स्नेह और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का आशीर्वाद मिलने पर वे ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्ठा के साथ कार्य करते हुए झुमरीतिलैया को स्वच्छ, जाममुक्त और भ्रष्टाचारमुक्त शहर बनाएंगे। उन्होंने नगर परिषद को विकास और सुशासन का मॉडल बनाने का संकल्प दोहराया। संयोजक नितेश चन्द्रवंशी ने कहा शिक्षित अध्यक्ष बनने से सभी क्षेत्रों में विकास होगा आप सभी से निवेदन है टॉर्च छाप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.