अल्मोड़ा, अक्टूबर 13 -- अल्मोड़ा। नगर निवासी व कथक नर्तक पंकज कुमार रावत को दिल्ली दूरदर्शन से बी- ग्रेड कलाकार की उपाधि मिली है। यह सम्मान उनकी वर्षों की साधना और समर्पण और नृत्य के प्रति गहरे लगाव का परिणाम है। पंकज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता -पिता तथा अपने गुरु पंडित मुन्ना शुक्ला व चंचल तिवारी को दिया है। इससे पहले भी पंकज को 2011-12 में संस्कृति मंत्रालय की ओर से राष्ट्रीय छात्रवृति दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...