गढ़वा, अगस्त 20 -- गढ़वा। झारखंड नियोजन सेवा के पंकज कुमार गिरी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा और जिला जनसंपर्क कार्यालय का पदभार ग्रहण किया।पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने कहा कि वह जिले में सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन और जनसंपर्क तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि आमजन तक शासन की योजनाओं और नीतियों की सटीक और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उक्त अवसर पर कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया। उनके साथ समन्वयपूर्ण ढंग से कार्य करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...