नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी की मां श्रीमती हेमवंती देवी का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पंकज त्रिपाठी अपनी मां से बहुत प्यार करते थे और कई बार इंटरव्यूज में उनका जिक्र किया करते थे। हेमवंती देवी की तबीयत बीते कुछ वक्त से नासाज थी और वह बढ़ती उम्र के चलते होने वाले दिक्कतों से परेशान थीं। पंकज त्रिपाठी की मां ने बिहार के गोपालगंज स्थित उनके गांव में ही परिवार और प्रियजनों के बीच आखिरी सांस ली।आखिरी पल में मां के साथ थे पंकज पंकज त्रिपाठी अपनी मां के आखिरी पलों में उनके साथ थे। उनका अंतिम संस्कार 1 नवंबर 2025 को बेसलंड में परिवार और प्रियजनों की मौजूदगी में किया गया। पंकज त्रिपाठी ने एक बयान जारी करते हुए मीडिया और बाकी लोगों से इस मामले में उन्हें प्राइवेसी देने की बात कही है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.