लखनऊ, दिसम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेश भाजपा कार्यालय में पंकज चौधरी ने रविवार को कार्यभार संभाल लिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी व स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित उपस्थित रहे। सभी ने पंकज का मुंह मीठा कराया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...