कानपुर, दिसम्बर 13 -- भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने लखनऊ स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। रविवार को पार्टी नेतृत्व इसका आधिकारिक एलान करेगा। इस मौके पर कानपुर देहात की जिला अध्यक्ष रेणुका सचान व एमएलसी अरुण पाठक प्रदेश अध्यक्ष पद के प्रस्तावक बने। दोनों ने पंकज चौधरी के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह समेत अनेक पदाधिकारियों ने भी पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। रविवार को लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...