मुरादाबाद, दिसम्बर 14 -- मुरादाबाद। रविवार को बर्तन बाजार में उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल व उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की ओर से भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी को बनाए जाने मिठाई वितरित की गई। व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की और पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों ने 21 किलो लड्डुओं का वितरण किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जोनी, प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता,टोनी सहगल, सुप्रीत खन्ना,गौरव अग्रवाल चौधरी ,पंकज नागपाल ,शिवम गुप्ता ,राजेश शर्मा ,मोंटू दिवाकर ,हिमांशु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...