बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- खुर्जा। भाजपा कार्यालय पर रविवार को पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मिठाई बांटकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा ने बताया कि पंकज चौधरी ने विभिन्न पदों पर पार्टी को मजबूती प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं। पंकज चौधरी पार्षद चुने गए, जिसके बाद डिप्टी मेयर बने। उसके बाद लगातार सात बार लोकसभा सांसद रहें और अब प्रदेश अध्यक्ष बने हैं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल, नगर महामंत्री नवीन कुमार माहौर, वीरेश शर्मा, पार्षद देश दीपक राणा, सुरेंद्र पंडित, भगवान दास सिंघल, मनीष गोयल समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...