बुलंदशहर, दिसम्बर 14 -- पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लखनऊ में हुई विधिवत घोषणा एवं कार्यक्रम का जिला कार्यालय पर लाइव प्रसारण सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। जैसे ही पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में हर्ष एवं उत्साह की लहर दौड़ गई। इसके साथ ही लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष विकास चौहान के नेतृत्व में जनपद बुलंदशहर के प्रांतीय परिषद के सदस्यों ने भी सहभागिता कर संगठन के इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने कहा कि पंकज चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन यह दर्शाता है कि संगठन ने उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समर्पण पर पूर्ण विश्वास जताया है। उनके न...