जौनपुर, दिसम्बर 14 -- जौनपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रविवार को केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को सौंपा है। यह ऐलान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में लखनऊ के लोकभवन में आयोजित समारोह में किया। जिले में सीहीपुर स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में टीवी पर लखनऊ में हुआ कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। पीयूष गुप्ता ने कहा कि पंकज चौधरी के उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बनने से पार्टी को उनके अनुभव और कार्य कुशलता का लाभ मिलेगा। मीडिया प्रभारी आमोद सिंह ने कहा कि पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के लिए नामांकन दाख...