सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। रविवार को दिल्ली रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया का सीधा प्रसारण देखा। जैसे ही चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल ने पंकज चौधरी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की, कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जोरदार नारे लगाए। अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य महिपाल वाल्मीकि ने कहा कि पंकज चौधरी संगठन के पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश भाजपा निश्चित रूप से नए आयाम स्थापित करेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक लोकतांत्रिक पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.