मूढ़ापांडे (मुरादाबाद), जनवरी 4 -- यूपी के नवनिर्वाचित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के दौरे के बीच नेताओं में गुटबाजी देखने को मिली। मुरादाबाद में हाईवे पर आयोजित प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष समेत कई कद्दावर दिखाई नहीं दिए, जबकि प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत को लेकर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह की तरफ से अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन भी छपवाए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पंकज चौधरी पहली बार मुरादाबाद की सीमा से होकर गुजर रहे थे। भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में न पहुंच पाने को लेकर जब उनसे संपर्क किया गया तो उन्होंने अलग-अलग कारण बता दिए। बतादें कि सभी राजनीतिक दल आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक्शन मोड में आ गए हैं। पार्टी की बैठकों में नेताओं को आपसी मतभेद भुलाकर गुटबाजी खत्म करने की नसीहतें भी दी ज...