चतरा, मार्च 29 -- चतरा, प्रतिनिधि। चतरा गौशाला न्यास का चुनाव गुरूवार की देर शाम हरलाल तालाब स्थित गौशाला कार्यालय में सम्पन्न हो गया। इसमें सर्वसम्मति से पंकज कुमार प्रजापति को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं आलोक रंजन उर्फ छोटू सिंह को सचिव तथा बिनोद गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव सम्पन्न होने के बाद नवमनोनित अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने गौशाला के सदसस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए मिले जिम्मेवारी को बखुबी निभाने की बात कही। न्यास कत्र्ता विश्वंभर मिश्रा उर्फ हठयोगी बाबा के मार्गदर्शन में इस चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न कराया गया। चुनाव के लिये पर्यवेक्षक के रूप में गोविंद सिंह थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.