कन्नौज, दिसम्बर 10 -- तालग्राम, संवाददाता। नगरवासियों को आज भी अंतिम यात्रा वाहन की सुविधा नसीब नहीं हो पाई है। मजबूरन परिजनों को अपने परिजन की शवयात्रा के लिए किराये के ट्रैक्टर-ठेला या निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। इससे न केवल आर्थिक बोझ बढ़ जाता है। बल्कि अंतिम संस्कार की व्यवस्था में अपमानजनक स्थिति भी बन जाती है। बढ़ती आबादी वाले तालग्राम नगर में अंतिम यात्रा वाहन की मांग कई वर्षों से उठाई जा रही है। विधायक अर्चना पांडेय ने भी नगर के लोगों शव वाहन दिलाने का भरोसा दिया था। लेकिन नगर पंचायत व जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण आज तक इसका समाधान नहीं हो सका। चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे करने वाले नेता जनता की इस अहम जरूरत को नजरअंदाज कर बैठे हैं। नगर के मोहल्ला नक्कालान निवासी पंकज कश्यप व कुलदीप सविता व मधुवन मिश्रा ने कहा कि किसी...