सीतापुर, जनवरी 15 -- बिसवां, संवाददाता। राष्ट्रीय कवि संगम सीतापुर एवं बाबा छोटेलाल लक्ष्मी देवी सेवा समिति ने ग्राम रामाभारी में मकर संक्रांति समारोह में राम-जानकी मंदिर प्रांगण में केदारी लाल वर्मा एवं इंजीनियर आरके वर्मा के निर्देशन में वैदिक यज्ञ एवं खिचड़ी भोज संपन्न हुआ। इसके उपरांत हुई काव्य संध्या की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. शिव शर्मा विरक्त व संचालन हास्य व्यंग कवि संदीप अनुरागी ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेन्द्र प्रताप सिंह यादव ने सभी कवियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त समाजसेवी व कृषक रामगोपाल वर्मा, बायोकेमिक चिकित्सक डॉ. रामकुमार जायसवाल, मुंशी राम-लखन मौर्य व उच्च न्यायालय के स्थाई अधिवक्ता विजय मौर्य को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा कवि विकास मौर्य विक्कू ने कहा कि युवाओं...