नई दिल्ली, जनवरी 8 -- इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों ने दिल्ली सरकार के भी कान खड़े दिए हैं। दिल्ली में ऐसी कोई घटना न हो, इसके लिए सरकार ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) को संवेदनशील इलाकों में पानी की जांच और निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए हैं। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने इस संबंध में एक 'चेकलिस्ट' जारी की है, जिसमें मुख्य रूप से निर्देश दिए गए हैं कि सीवर लाइनों के पास से गुजरने वाली पानी की पाइपलाइनों की बारीकी से जांच करना, पानी की गुणवत्ता (क्वालिटी) चेक करने के सिस्टम को और बेहतर बनाना, पुराने और खराब पाइपलाइन वाले इलाकों की पहचान करना, जहां भी पाइपलाइन खराब है, वहां मरम्मत के काम को प्राथमिकता देना।दिल्ली में अधिकारियों को ये निर्देश दिल्ली जल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) कौशल राज शर्मा ने भी कर्मचारियों और इंजीनिय...