हाथरस, दिसम्बर 2 -- हाथरस। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आनलाइन तरीके से कई ऐसे राजकीय विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बना दिया है,जहां पर संसाधनों का अभाव है। अब ऐसे में उन राजकीय विद्यालयों के शिक्षक परेशान हैं कि आखिरकार बिना संसाधनों के परीक्षा कैसे आयोजित कराई जा सकेगी। ग्रामीण अंचल में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सके। इसके लिए जनपद में करीब 23 राजकीय विद्यालयों की स्थापना कुछ साल पूर्व कराई गई। राजकीय हाईस्कूलों में नौ और दस की कक्षाएं संचालित होती है। राजकीय हाईस्कूलों में संसाधनों का काफी अभाव है। जिस वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां कक्षा कक्ष की संख्या काफी कम है,तो वहां स्टाफ का भी अभाव रहता है। पिछले दिनों माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आनलाइन 76 परीक्षा केंद्रों की अनन्तिम सूची जारी कर दी गई। परीक्षा के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.