नई दिल्ली, जून 30 -- केरल के मलप्पुरम जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक साल के मासूम बच्चे की पीलिया से मौत हो गई और अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच मां-बाप के अंधविश्वास के तौर पर कर रही है। संदेह जताया जा रहा है कि बच्चे को समय पर दवाई नहीं दी गई, क्योंकि उसके माता-पिता एलोपैथिक इलाज के खिलाफ थे। मृतक बच्चे का नाम एसन एरहान था, जो कोट्टक्कल के रहने वाले हिरा हरीरा और नवाज का बेटा था। बच्चे की 27 जून को मृत्यु हो गई थी और प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि उसका न तो टीकाकरण हुआ था और न ही पीलिया के इलाज के लिए कोई इलाज हुआ। हैरानी की बात यह है कि बच्चे की मां एक्यूपंक्चर की चिकित्सक हैं और उन्होंने पहले भी सोशल मीडिया पर मॉडर्न मेडिसिन के खिलाफ पोस्ट की थीं, जो अब वायरल हो रही हैं और चर्चा का विषय बन गई हैं।घटना क्या हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.