मुंबई, फरवरी 3 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में नेतृत्व और भविष्य की दिशा को लेकर चल रही अटकलों के बीच पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी के अंदरूनी फैसले किसी बाहरी दबाव या कयासों के आधार पर नहीं लिए जाएंगे। दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अजित पवार के बाद पार्टी में नेतृत्व परिवर्तन की जिम्मेदारी वह खुद निभा रहे हैं और यह प्रक्रिया पूरी तरह जिम्मेदारी और सोच-समझकर आगे बढ़ाई जा रही है।"कौन क्या बनेगा, यह पार्टी तय करेगी" पटेल ने कहा, "कौन क्या बनेगा, कब बनेगा और कैसे बनेगा- यह फैसला मेरी जिम्मेदारी है और मैं उसे निभा रहा हूं।" पटेल ने कहा, "आज, नेशनल वर्किंग प्रेसिडेंट के तौर पर मैं जिम्मेदारी से अजित पवार के बाद ट्रांज़िशन सुनिश्चित कर रहा हूँ। उन्हों...