कार्यालय संवाददाता, अप्रैल 26 -- यूपी के मेरठ में सरधना के मोहल्ला घोसियान निवासी पीरुद्दीन की पुत्री सना की शादी पाकिस्तान में हुई है। करीब एक सप्ताह पहले सना अपने दो बच्चों को लेकर भारत आई थी। सना को 45 दिन का वीजा मिला था, लेकिन इसी बीच पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हो गया। पाकिस्तान के नागरिकों को डिपोर्ट किये जाने का फरमान जारी होने के बाद मेरठ प्रशासन ने सना से संपर्क साधा और वीजा रद्द करते हुए पाकिस्तान लौटने के लिए कह दिया। पुलिस की एक खुफिया टीम सना को दोनों बच्चों के साथ लेकर शुक्रवार सुबह बाघा बॉर्डर के लिए रवाना हो गई। सूत्र बताते हैं कि सना और उसके दोनों बच्चों को बाघा बॉर्डर बंद होने के कारण पाकिस्तान में प्रवेश नहीं मिल पाया है और उनको अमृतसर में रोका गया है। गौरतलब हो कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द किए गए हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.