नई दिल्ली, फरवरी 24 -- भारतीय रसोई में कई ऐसे जायकेदार व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनका स्वाद हर उम्र के व्यक्ति को बेहद पसंद होता है। ऐसी ही एक डिश का नाम लौकी कोफ्ता करी है। लौकी की सब्जी को देखकर भले ही आप नाक-मुंह सिकोड़ते हों लेकिन उससे बने कोफ्ते देखकर हर किसी के मुंह में पानी भर जाता है। हालांकि अकसर घर की महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनसे करी तो टेस्टी बनती है लेकिन लौकी के कोफ्ते या तो टाइट बनते हैं या फिर इतने सॉफ्ट की करी में ही घुलकर बिखर जाते हैं। जिससे ना सिर्फ कोफ्तों का स्वाद बल्कि मूड भी खराब हो जाता है। लौकी के कोफ्ते बनाना किसी बारीक कलाकारी से कम नहीं है, जहां स्वाद और बनावट के बीच एक बहुत महीन संतुलन साधना पड़ता है। एक परफेक्ट कोफ्ता वही है जो बाहर से अपना आकार बनाए रखे, लेकिन चम्मच लगाते ही मखमली एहसास के साथ टूट जाए। अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.