देहरादून | चांद मोहम्मद, जनवरी 1 -- दिसंबर माह बीत गया, लेकिन उत्तराखंड में बारिश की एक बूंद नहीं पड़ी। पहाड़ भी बर्फबारी को तरसते रह गए। मैदानों में घने कोहरे और प्रदेशभर में सूखी ठंड से इंसानों से लेकर पेड़ पौधे और पशु सब बेहाल हैं। नवंबर में भी प्रदेश में 98 फीसदी कम बारिश हुई थी। दिसंबर के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को आलम यह था कि राजधानी में 12 घंटे तक एक्यूआई 300 के पार रहा। राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में 2016 के बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब बारिश की एक बूंद ना गिरी हो। साल 2016 में भी दून एवं अन्य जिलों में एक एमएम भी बारिश नहीं की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र के डाटा के मुताबिक प्रदेश में दिसंबर माह में सामान्य बारिश 17.5 एमएम है, लेकिन एक एमएम बारिश भी नहीं हुई। दून में दिसंबर में सामान्य बारिश 21 एमएम होनी चाहिए, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.