बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में दिन प्रतिदिन सुविधाएं घटती चली जा रही हैं। अब मेले में न तो विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगती है और न ही गंभीर मरीजों को चिन्हित कर रेफर किया जा रहा है। मौसमी बीमारी के साधारण इलाज तक मेला सिमट कर रह गया है, जिस तरह से मेले में सुविधाएं घटती जा रही हैं, उसी तरह से मेले में मरीजों की संख्या कम होती जा रही है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैय्या कराने के लिए सभी पीएचसी पर प्रत्येक रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन होता है। इस मेले का उद्देश्य है कि मरीज को एक ही जगह पर जांच व इलाज की सुविधा मिल जाए। गंभीर मरीजों को चिन्हित कर उन्हें हॉयर सेंटर के लिए रेफर किया जाए। टीबी, कैंसर सहित अन्य घातक बीमारियों की समय से पहचान हो जाने से इला...