नई दिल्ली, जनवरी 6 -- कड़कड़ाती ठंड में किचन में काम करते समय सबसे बड़ी परेशानी होती है खाने को लंबे समय तक गर्म कैसे रखें। रसोई से निकला गरम-गरम खाना खाने की मेज पर आते ही ठंडा लगने लगता है। ऐसे में बार-बार खाने को गर्म करने के लिए माइक्रोवेव या महंगे इंसुलेटेड बर्तनों का उपयोग, हर किसी के लिए मुमकिन नहीं हो सकता है। अगर आप भी ठंड के मौसम में खाने को लंबे समय तक गर्म बनाए रखना चाहती हैं तो दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे इन 5 देसी नुस्खों की मदद ले सकती हैं। ये सभी 5 देसी जुगाड़ आज के दौर में भी उतने ही कारगर हैं। यह भी पढ़ें- सकट चौथ पर गणपति को लगाएं तिल-गुड़ के लड्डू का भोग, नोट करें रेसिपीसर्दियों में लंबे समय तक खाना गर्म रखने के लिए अपनाएं ये किचन टिप्स1. सूती कपड़े की लें मदद सर्दियों में रोटियों को लंबे समय तक गर्म रखने के लिए सी...