देवरिया, फरवरी 11 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के पथरदेवा क्षेत्र में एक क्रिकेट टूर्नामेंट अलग अंदाज में आयोजित हुआ। यहां पर प्लेयर ऑफ द मैच को कैश या ट्रॉफी के बजाय देसी मुर्गा देकर सम्मानित किया गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर तमाम लोग अपने मजेदार कमेंट शेयर कर रहे हैं। अपने देश में क्रिकेट लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है। हर गली-मोहल्ले में बच्चे और युवा क्रिकेट खेलते मिल जाएंगे। जगह-जगह क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन भी किया जाता है। इसमें आमतौर पर मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैश या ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाता है, लेकिन पथरदेवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत महुआरी में एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता का कुछ अलग अंदाज में आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता एक फरवरी से शुरू होकर नौ फरवरी तक च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.