एटा, जनवरी 7 -- पुलिसकर्मियों को अब ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी। छुट्टी लेने के लिए न तो अधिकारी के चक्कर लगाने की जरुरत है और न ही दस्तावेज साथ लेकर घूमने की जरुरत है। कोई भी पुलिसकर्मी ऑनलाइन छुट्टी ले सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के बाद सीओ, एएसपी और बाद में एसएसपी संस्तुति करेंगे। दूर-दराज थाना में तैनात पुलिसकर्मियों को राहत मिलेगी। ऑनलाइन छुट्टी स्वीकृत होने के बाद जहां वह तैनात है वहीं से ही जा सकते है। प्रदेश सरकार ने मानव संपदा पोर्टल बनाया है। इससे सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आसान हो गई है। पुलिस कर्मी मानव संपदा पोर्टल पर स्पष्ट कारण लिखते हुए मय प्रपत्र के छुट्टी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे न सिर्फ उनके लिए आसानी होगी, बल्कि यदि वह दूर के थाने पर नियुक्त है तो उन्हे अवकाश के लिए सीओ, एएसपी और एस...