लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के कस्बा अजान में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ठंड के बावजूद कस्बे के प्रमुख चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर अब तक अलाव जलाने की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके चलते सुबह-शाम राहगीरों, टेंपो-ऑटो चालकों और दिहाड़ी मजदूरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लेखपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि कस्बे में विधवा महिलाओं और बुजुर्गों सहित करीब 10 लोगों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दुलारे की दुकान के सामने उन्होंने अपने निजी खर्च से अलाव जलवाया है, क्योंकि प्रशासन की ओर से कोई सहयोग नहीं मिल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...