सिमडेगा, जून 21 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर शनिवार को न्यायालय परिसर में पीडीजे राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने योग किया। मौके पर पीडीजे ने कहा कि योग शांति के साथ जीने के लिए योगा जरुरी है। योग से शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक सुकून मिलता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य और निरोग रहने के लिए योग अति आवश्यक है। स्वस्थ्य शरीर में स्वस्थ्य मन का वास होता है। मौके पर न्यायिक अधिकारियों एवं जवानों ने स्वस्थ्य एवं निरोग जीवन की कामना के साथ योगाभ्यास किया। मौके पर सीजेएम निताशा बरला, एसडीजेएम सुमी बीना होरो, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुभाष बाड़ा, स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष सहित कई न्यायिक पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...