हल्द्वानी, जनवरी 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तरायणी मेले में गुरुवार को लोक कलाकारों ने न्योली, झपेली, झोड़ा और चांचड़ी सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले के आखिरी दिन कलाकारों की प्रस्तुति देखने के लिए भारी जनसैलाब उमड़ा। पुरस्कार वितरण समारोह के साथ मेला सम्पन्न हुआ। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच की ओर से आयोजित उत्तरायणी मेले (घुघुतिया त्यार) में गुरुवार को लोक कलाकारों ने कुमाऊंनी संस्कृति के विभिन्न रंग बिखेरे। लोक गायिका बबीता देवी ने क्ये भालो लगे सो मेरे पहाड़ा और सनाया का बार त्यौहार जैसे गीतों से वाहवाही लूटी। वहीं, लोक गायक रोशन बनोला ने अल्मोड़ा की नंदा मां, ऐजा मेरा दानपुरा, संती छोरी और काछू तेरो जलेबी को डाब जैसे गीतों की प्रस्तुति दी। मेले के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं और शोभायात्रा में शामिल बेहतरीन झां...