दरभंगा, दिसम्बर 12 -- दरभंगा। अलफगंज कादिराबाद स्तिथ न्यू होराइजन पब्लिक स्कूल में स्कूल कप्तान और वाइस कप्तान के लिए इलेक्शन शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। सभी हाउस के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे परिसर में उत्साह दिखा। वाइस प्रिंसिपल ई. शाहबाज अली खान ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया की महत्ता पर प्रकाश डाला। छात्रों, शिक्षकों और नॉन-टीचिंग स्टाफ ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। चुनाव में मुनीरा आमिर (क्लास 9) स्कूल कप्तान और इंतखाब फिरोज वाइस कप्तान चुने गए। कार्यक्रम में बाल मुकुंद झा, मो. हमजा सहित कई गणमान्यों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.