रांची, जनवरी 30 -- ओरमांझी, प्रतिनिधि। न्यू स्वर्णरेखा पब्लिक स्कूल, गुड़ू में मैट्रिक की परीक्षा देनेवाले छात्र-छात्राओं के लिए शुक्रवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के डायरेक्टर कामेश्वर महतो शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी और भविष्य की शिक्षा को लेकर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। डायरेक्टर ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें सम्मानित भी किया। मौके पर अनिता देवी, कुलदीप मुंडा, प्रशांत, जगेश्वर, शंकर, अगमलाल, इंदु, मीना, रोशन, अभिषेक, धनंजय, शेखर करमाली, प्रीति, पूनम, अमृता एवं रमेश कुमार महतो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...