मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। पूर्वी चंपारण जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सत्यदेव प्रसाद चौधरी स्मृति सीनियर डिवीज़न जिला क्रिकेट लीग ग्रुप ए का मैच स्पोर्ट्स क्लब में नेहरू क्रिकेट अकादमी बनाम न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेहरू क्रिकेट अकादमी की टीम 96 रन पर सिमट गयी। जिसमें कुणाल ने 61 रन और कैफ ने 14 रन बनाए। न्यू स्टार क्रिकेट क्लब के तरफ से सत्यम और रोहन ने 3-3 विकेट लिए| वही जवाब में खेलने उतरी न्यू स्टार क्रिकेट क्लब की टीम 97 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीत लिया। जिसमें आदर्श राज ने नबाद 36 व ईशान आर्यन ने रन 25 रन बनाए। नेहरू क्रिकेट अकादमी के तरफ से कुणाल ने 2 विकेट और हिमांशु, साहिद ने 1-1 विकेट लिया| प्रायोजक एम एस स्पोर्ट्स अरेराज,और क्लासिक स्पोर्ट्स मोतिहारी के तरफ से मै...